• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू के छात्र अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना।

Published on: 09 Mar 2026

आईजीयू के छात्र अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के छात्र AIU अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हुए।

निदेशक छात्र कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के कुशल नेतृत्व में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही है।

इस अवसर पर टीम के ओवरऑल कंटिंजेंट इंचार्ज एवं सहायक युवा सलाहकार (छात्र कल्याण) डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि IGU की टीम ने अंबाला में आयोजित 39वें जोनल इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में फोक डांस में तृतीय तथा माइम प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए क्वालीफाई किया था। अब यह टीम चेन्नई स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 10 मार्च से 14 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले AIU इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेगी।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में भाग लेने के लिए इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से कुल 29 सदस्यों का दल चेन्नई जा रहा है।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईजीयू के विद्यार्थी अपने अनुशासन और प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं तथा उन्हें विश्वास है कि चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी।

उन्होंने टीम इंचार्ज डॉ. नवनीत कौशल, डॉ. प्रीति यादव तथा प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जाटूसाना को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।